आगरालीक्स..(Agra News 23rd June). आगरा में भीषण हादसा, स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा कर पलटी, हादसे में चार की मौत।
आगरा में बुधवार सुबह इनर रिंग रोड टोल प्लाज्मा पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। भीषण हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में चार की मौके पर ही मौत
पुलिस ने स्कार्पियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला, स्कार्पियो का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवारों को बाहर निकालने में परेशानी हुई। एक के बाद स्कार्पियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
घायलों को कराया भर्ती, शिनाख्त नहीं
हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने हादसे में घायल हुए चार लोगों को वाटरवक्र्स स्थित सर्वोदय हास्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।