आगरालीक्स.. आगरा में हाईवे पर तेज स्पीड कार पलटी, सीट बेल्ट बंधी होने से जान बच गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार
बुधवार रात एक बजे हाईवे आईएसबीटी के पास हाईवे पर तेज स्पीड इनोवा आ रही थी, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाड़ी बहुत तेज थी। अचानकअनियंत्रित होकर सर्विस रोड के बराबर लगी रेलिंग पर चढ़ गई। इससे रेलिंग उखड़ गई। कार पलट गई। पुलिस पहुंच गई, पुलिस का कहना है कि कार को अमनदीप निवासी सूरजभान की बगीची थाना सिकंदरा चला रहा था। सीट बेल्ट बंधी होने के कारण अमनदीप बच गया। उसके सिर में चोट है। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।