आगरालीक्स.. आगरा में दीवानी कोर्ट की सुरक्षा बढा दी है, लखनऊ के वजीरगंज स्थित कोर्ट परिसर में बुधवार को दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद के बाद देसी बम से हमला करने के बाद सुरक्षा बढा दी गई है।
गुरुवार को लखनऊ के वजीरगंज स्थित कोर्ट परिसर में देसी बम पफटने के बाद दीवानी कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढा दी गई। एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी सहित पुलिस फोर्स ने दीवानी परिसर में चेकिंग की, डॉग स्क्वाइड ने भी दीवानी परिसर में चेकिंग की। दीवानी कोर्ट परिसर में डीएफएमडी और सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।
बार काउंसिल की अध्यक्ष की हुई थी हत्या
आगरा के दीवानी कोर्ट परिसर में बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश की हत्या कर दी गई थी, उनके साथी अधिवक्ता मनीष शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद दीवानी परिसर की सुरक्षा कडी कर दी गई थी।