आगरालीक्स आगरा के डॉ. एमपीएस कॉलेज में बीबीए के सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा, रैगिंग का आरोप। मुकदमा दर्ज, चार छात्र निलंबित।
आगरा के डॉ. एमपीएस कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र कृष्णकांत शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि शनिवार को वह अपने साथी छात्र गोविंद पाराशर के साथ कॉलेज की फीस जमा करने आफिस जा रहा था। उन्हें सीनियर छात्रों ने बुला लिया और फालतू के सवाल पूछने लगे। उनके सवालों का जवाब नहीं दिया और फालतू के सवाल पूछने का विरोध किया तो सीनियर ने कॉलर पकड़ लिया, धमकी दी कि सीनियर की बात क्यों नहीं मानी, जूनियर छात्र कॉलर छुड़ा कर चलने लगे तो सीनियर छात्र उनके पीछे आ गए।
सीसीटीवी में पूरी घटना
जूनियर छात्रों का आरोप है कि जब वे जाने लगे तो सीनियर छात्र ने पीछे से लोहे का डस्टबिन उठा कर फेंकना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में है।
चारों छात्र निलंबित
इस मामले में बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र कृष्णकांत ने थाना सिकंदरा में पुलिस दी, उसका कहना है कि तहरीर में रैगिंग नहीं लिखने दी। कॉलेज प्रशासन ने प्रारंभिक जांच के बाद चार छात्रों को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को उनके परिजनों को बुलाया गया है। वहीं, थाना सिकंदरा में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।