आगरालीक्स ….डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छी खबर, उजाला सिग्नस रेनबो मेडिसिन विभाग द्वारा डायबिटीज के मरीजों के लिए निशुल्क शिविर और दवा वितरण 29 नवंबर को, इमरजेंसी पूछताछ के लिए कॉल करें 8191022444, 8192999201।
डायबिटीज की बीमारी तेजी से बढ़ रही है लेकिन लोगों को बीमारी का पता नहीं चल पाता है और आंख, गुर्दे सहित शरीर के अन्य अंग प्रभावित होने लगते हैं। डायबिटीज का समय से पता लग जाए, दवाएं लेते रहें तो मरीज बेहतर जिंदगी जी सकते हैं। इसके लिए उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ए- 3 सूरज विहार कॉलोनी एनएच 19 गुरुद्वारा गुरु के ताल के पास सिकंदरा में निशुल्क डायबिटीज शिविर लगाया जा रहा है।
शिविर में निशुल्क परामर्श के साथ दवा वितरण
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग द्वारा 29 नवंबर को सुबह 11 से शम चार बजे तक लगाए जा रहे शिविर में निशुल्क परामर्श के साथ निशुल्क दवा भी वितरित की जाएंगी।