आगरालीक्स.. (Agra News 14th July)आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक का पता नहीं चल रहा है, कल शाम के बाद से वे गायब हैं, उनकी डॉक्टर पत्नी ने डॉक्टर पति की तलाश के लिए मदद की गुहार लगाई है।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित विद्या नर्सिंग होम के संचालक डॉ उमाकांत गुप्ता मंगलवार रात 7 .30 बजे से गायब हैं, उनकी पत्नी डॉ विद्या गुप्ता ने परिचितों से संपर्क किया लेकिन डॉ उमाकांत गुप्ता का कुछ पता नहीं चला है।
सैंया में मिली अंतिम लॉकेशन
डॉ विद्या गुप्ता से डॉक्टरों ने संपर्क किया, उन्होंने बताया कि डॉ उमाकांत गुप्ता की अंतिम लॉकेशन सैंया में मिली है, इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजन भी परेशान हैं लेकिन डॉ उमाकांत गुप्ता का कोई पता नहीं चला है।
कैंसर को दे चुके हैं मात
डॉ उमाकांत गुप्ता सर्जन हैं और उनका ट्रांस यमुना कॉलोनी में विद्या नर्सिंग होम हैं, उनका नर्सिंग होम काफी पुराना है। पिछले दिनों डॉ उमाकांत गुप्ता कैंसर से पीडित हो गए थे, वे कैंसर को भी मात दे चुके हैं। इसके बाद उनके गायब होने से परिजनों को अनहोनी की आशंका है। डॉ विद्या गुप्ता को आशंका है कि डॉ उमाकांत गुप्ता को किडनैप तो नहीं कर लिया गया है।