आगरालीक्स.. सेंसेक्स पहली बार 44 हजार के पार, वैश्विक सकारात्मक संकेतों और भारतीय अर्थव्यवस्था की गति का प्रभाव भारतीय शेयर बाजार पर दिखने लगा है। इसी के चलते शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हर रोज पुराने रिकार्ड तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स इतिहास में पहली बार 44 हजार अंक के पार पहुंच गया है, वहीं निफ्टी भी 1300 के नये रिकार्ड के करीब आ गय़ा है। आज शुरुआती कारोबार में बीएसई इन्डेक्स पर बढ़त बाले शेय़रों में टाटा स्टील, एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। वहीं, आईटी सेक्टर में इन्फोसिस, टीसीएस और एचसीएल के शेयर शामिल हैं।
लार्सन एंड टुब्रो को पुल का ठेका
इस बीच लार्सन एंड टुब्रो ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाले पुल के लिए सबसे कम बोली लगाकर इसका ठेका हासिल किया। 32 सौ करोड़ रुपये की इस परियोजना में बनने वाला 18 किलोमीटर लंबा यह पुल धूबरी से फूलबाड़ी के बीच करीब 203 किलोमीटर की दूरी कम करेगा। इसका फायदा शेयर को मिला और एक फीसदी की बढ़त दर्ज की है।
मुहुर्त ट्रेडिंग में भी उछाल
शेयर बाजार का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को होता है लेकिन हर साल की तरह इस बार भी दीपावली के मौके पर भारतीय शेयर बाजार में एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया गया था। इस सत्र में घरेलू बाजारों में शेयरों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।