आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस पर भीषण हादसे में पांच की मौत हो गई, कार की वाहन से भिडत के बीच मौत का मंजर देख रुह कांप उठी, दो और हादसे में दो लोगों की मौत के साथ आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
रविवार सुबह दिल्ली से आगरा की तरफ आ रही कार आगे चल रहे ट्रक में माइलस्टोन 140 थाना बलदेव क्षेत्र में जा घुसी, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कार में बैठे लोग हिल तक नहीं सके, हादसे में पांच की मौत हो गई।
कार और सडक पर शव देख कांपे लोग
भीषण हादसे में कार में जो जहां बैठा था वह वहीं बैठा रह गया, एक महिला और पुरुष का क्षत विक्षत शव सडक पर पडा देख लोगों की रुह कांप गई। कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया, हादसे में पांच की मौत हो गई।
हादसे में बाइक सवार की मौत
रविवार को बाइक से पंकज पुत्र चंद्रवीर सिंह निवासी दिल्ली अपने साथी हरेंद्र निवासी मथुरा के साथ बाइक से नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। माइल स्टोन 79 के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार पंकज की मौके पर मौत हो गई।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार ट्रक में घुसी, एक की मौत
रविवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी।
बिहार से कार से एक परिवार नोयडा लौट रहा था। रविवार सुबह मटसेना क्षेत्र में 38 वें किलोमीटर पर कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में अलकली देवी (35) पत्नी मदन मिश्रा की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।