Sex racket operated by NGO busted
आगरालीक्स……… सिलाई सिखाने के बहाने एनजीओ ने पुलिसकर्मी के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां वर्दी में एक पुलिस कर्मी भी आता था और एक डायरी मिली है, इसमें तमाम लोगों के नाम लिखे हुए हैं। पुलिस ने चार महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। छह मोबाइल फोन, सोलह हजार रुपये व कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की हैं। इस सेक्स रैकेट के बारे में नई आशा के निदेशक आशीष श्रीवास्तव ने महिलाओं से देह व्यापार धंधा कराने की शिकायत डीजी महिला सम्मान प्रकोष्ठ सुतापा सान्याल से की थी। सोमवार रात को पुलिस ने छापा मार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। रैकेट की सरगना एक एनजीओ चलाती है और देवरिया की रहने वाली है। गिरोह में पकड़ी गई लड़कियां गोंडा, देवरिया, सीतापुर व बिहार की रहने वाली हैं।
पुलिस ने गिरोह संचालिका मधु श्रीवास्तव उर्फ सरिता के अलावा तीन अन्य युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने संजय शर्मा, अतुल श्रीवास्तव व अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार किया है।