Lady Principal accuses District Magistrate of sexual harassment
भोपाल के पन्ना जिले के डीएम आरके मिश्रा पर सेंट्रल स्कूल की प्रिंसिपल ने शारीरिक शोेषण का आरोप लगाते हुए शनिवार सुबह फिनाइल पी लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन आरोपों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के चौहान के निर्देश पर कलेक्टर आरके मिश्रा को तत्काल उनके पद से हटा दिया गया है।
प्रिंसिपल के मुताबिक, कलेक्टर उनके स्कूल के चेयरमेन हैं। इसी वजह से एक काम के सिलसिले में जब वे कलेक्टर के पास गईं, तो उन्होंने शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। प्रिंसिपल का आरोप है कि कलेक्टर ने उन्हें अपने बंगले पर बुलाया और दो बार बेडरूम में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इस बात का पता जब कलेक्टर की पत्नी को लगा, तो वे नाराज हुईं। प्रिंसिपल का कहना है कि वे कलेक्टर से संबंध नहीं रखना चाहती थीं, लेकिन वे उसे और उसके स्टाफ को डराने-धमकाने लगे। इससे परेशान होकर उसने फिनाइल पी लिया।
आरके मिश्रा पर शारीरिक शोषण का आरोप पहली बार नहीं लगा है। इसके पहले भी उन पर एक महिला ने ऐसा ही आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि कलेक्टर लगातार 4 महीने तक अपने बंगले पर उसका दैहिक शोषण करते रहे। उनकी पत्नी ग्वालियर में रहती हैं और लड़का बाहर इसलिए वे बंगले पर अकेले रहते हैं। इस महिला ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उसे सबूत लाने को कहकर वहां से दफा कर दिया गया था।