आगरालीक्स..(Agra News 4th June) आगरा में श्मशान घाट से शाहजहां गार्डन के बीच 15 दिन तक यातायात बंद रहेगा।
आगरा में गंगाजल की पाइप लाइन डाली जा रही है, यमुना किनारा रोड पर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। यातायात निरीक्षक विजय सिंह का मीडिया से कहना है कि पांच जून से कार्य शुरू हो जाएगा, 15 दिन तक श्मशान घाट से शाहजहां पार्क तक 500 मीटर का रास्ता 15 दिन के लिए बंद रहेगा।
यह रहेगा रूट
यमुना किनारा रोड पर स्ट्रैची ब्रिज के नीचे से वाहन आगरा किला होते हुए बिजली घर पहुंचेंगे, वहां से शाहजहां पार्क की तरफ पहुचेंगे।
पुरानी मंडी चौराहे से आने वाले वाहन बिजली घर होते हुए आगरा किला, स्ट्रेची ब्रिज के नीचे होते हुए यमुना किनारा रोड पर आएंगे।