बिजनेसलीक्स…दो दिन की तेजी के धड़ाम हुए शेयर. इन शेयरों में देखी गई सबसे ज्यादा गिरावट..
वैश्विक शेयर बाजार के मिलेजुले संकेतों के बीच आज घरेलू बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 206.93 अंक की कमजोरी के साथ 61143.33 और निफ्टी 57.40 अंक के नीचे 18211.00 पर बंद हुआ. मेटल, प्राइवेट बैंक और मीडिया से जुड़े शेयरों में सर्वाधिक गिरावट देखने को मिली जबकि बाजारों को सरकारी बैंंकों के स्टॉक से समर्थन मिला.
मिड कैप और स्माल कैप इंडेक्स फ्लैट रहे
बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 5.71 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25590.55 और स्मॉलकैप इंडेक्स 85.45 अंक बढ़कर 28534.45 के लेवल पर बंद हुआ.
एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में 11 में से 6 इंडेक्स लाल निशान में जबकि 5 इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए. सर्वाधिक गिरावट निफ्टी मीडिया 2.03 प्रतिशत , निफ्टी मेटल 1.52 प्रतिशत और निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.37 प्रतिशत देखने को मिली. जबकि निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.05 प्रतिशत की तेजी रही.