नईदिल्लीलीक्स। बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पोर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार पति राज कुंद्रा की कंपनी छोड़ दी है। अब अलगाव…।
कंपनी से दिया इस्तीफा
पोर्न फिल्म बनाने के मामले में कारोबारी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी की मुसीबतें भी बढ़ रही हैं। पति की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट में वह परेशान दिख रही थीं। अब पता चला है कि शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की कंपनी वियान से खुद को अलग कर लिया है। पति की गिरफ्तारी से पहले ही उन्होंने इस कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। वह इस कंपनी समेत कई अन्य कंपनियों में पार्टनर हैं।
छह घंटे तक चली पूछताछ
मु्ंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को छह घंटे तक शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की। उनसे पूछा कि वह कितने समय से इस कंपनी में पार्टनर थीं। कब से यह कंपनी चल रही है। और किस—किस कंपनी में वह उनके साथ हैं। तब पता चला कि शिल्पा शेट्टी इस वियान कंपनी को छोड़ चुकी हैं। इसके बाद अब क्राइम ब्रांच की टीम उनके बैंक खाते भी खंगाल सकती है।
सीसीटीवी फुटेज का डाटा डिलीट
क्राइम ब्रांच की टीम ने घर और राज कुंद्रा के दफ्तर पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले। लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। इसका डाटा डिलीट कर दिया गया था। इस मामले में भी शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की गई लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। सूत्रों की मानें तो शिल्पा शेट्टी इन दिनों काफी परेशान हैं।
साख हो रही खराब, हो सकता है अलगाव
बताया जा रहा है कि पोर्न फिल्म बनाने के मामले में जब उनके पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद से ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी परेशान हैं। उनकी साख लगातार खराब हो रही है। राज कुंद्रा पर पहले मॉडल पूनम पांडेय ने आरोप लगाए थे।इतना ही नहीं राज कुंद्रा कई विवादों में भी रहे हैं। ऐसे में शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा से अलग हो सकती हैं।
कुंद्रा की शिल्पा के पति के नाम से ही पहचान
कारोबारी राज कुंद्रा काफी कंपनियों के मालिक हैं। कई दूसरी कंपनियों में वह निदेशक भी हैं। इतने बड़े कारोबारी होने के बावजूद लोग उनको बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति के रूप में ही जानते हैं। कई टीवी शोज में भी उनकी यही पहचान बताई गई।