आगरालीक्स… पोर्न मूवी बनाने में फंसे पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर की पहली पोस्ट, मैं गहरी सांस लेती हूं,
ये सोचते हुए कि हम भाग्यशाली हूं कि मैं जीवित हूं
अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में कारोबारी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट शेयर की है। जेम्स थर्बर की पंक्तियां लिखीं ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ये लिखा है पोस्ट में

ये लिखा पोस्ट में
न गुस्से में पीछे मुड़ें और न भय में आगे बढ़ें। हमें अपने होश में रहना चाहिए। हम उन लोगों पर गुस्सा होते हैं, जिन्होंने हमें ठेस पहुंचाई है। जो निराशा हमने महसूस की है, जो दुर्भाग्य हमने सहा है, किसी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं, या किसी अपने प्रिय की मौत से दुखी हो सकते है, हमें जिस स्थान की जरूरत है, वो यहीं और अभी है। हमें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि क्या हो गया है, या क्या होने वाला है, हमें समग्र के प्रति चैतन्य रहना चाहिए।
वह आगे लिखती हैं, मैं गहरी सांस लेती हूं, यह जानते हुए कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं जीवित हूं। मैंने जीवन में पहले भी चुनौतियों का सामाना किया है और भविष्य में भी करूंगी। कुछ भी मुझे मेरे जीवन के लक्ष्य से डिगा नहीं सकता।
आज रिमांड बढ़ सकती है
राज कुंद्रा की रिमांड शुक्रवार तक के लिए थी। मुंबई पुलिस उसे आगे बढ़ाने के लिए कोर्ट से आग्रह कर सकती है।