आगरालीक्स…7 दिन के अंदर देश में 15 लाख साइबर अटैक. केवल 150 ही हुए सफल. पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत इन पांच देशों से जुड़े हैकर्स…
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक की गई और इस अभियान को आपरेशन सिंदूर नाम दिया गया. अब सीजफायर हो गया है लेकिन इस दौरान एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है. इस अभियान के दौरान बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े हैकर्स ने भारत पर 15 लाख के करीब साइबर हमले किए. हालांकि भारतीय सुरक्षा तंत्र ने इन्हें नाकाम कर दिया केवल 150 साइबर अटैक ही नहीं रोके जा सके. इन पांच देशों से हुए साइबर अअैकमहाराष्ट्र साइबर कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी में बताया कि पाकिसतान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और पश्चिम एशिया से ये साइबर हमले किए गए हैं. इन हैकर्स ने भारत सरकार की वेबसाइटों को निशाा बनाना चाहा.