आगरालीक्स…आगरा में लगा बादलों का डेरा.. बारिश का मौसम. मई के महीने में लोगों को मिल रही गर्मी से राहत..अभी तीन दिन और रहेगा ऐसा मौसम
आगरा में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. आगरा के आसमान पर बादलों का डेरा लगा हुआ है. घने काले बादल है. बारिश के आसार है और साथ ही तेज आंधी चल सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार आज रात को बारिश हो सकती है. वहीं अभी 8 मई तक ऐसा ही मौसम रह सकता है.
imd के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा.