
नागपुर की ज्योति का नाम गिनजी बुक में दर्ज
नागपुर निवासी ज्योति गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे ताजमहल देखने के लिए पहुंचीं। केवल 62.8 सेंटीमीटर (दो फीट 0.6 इंच) लंबी ज्योति को अपने बीच पाकर सैलानी चकित नजर आए। ज्योति गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर हैं। उन्हें वर्ष 2013 में गिनीज बुक में दुनिया के सबसे छोटे पुरुष नेपाल के चंद्र बहादुर डांगी के साथ स्थान दिया गया था। वह करीब एक घंटे तक ताज में रुकीं। इसके बाद आगरा किला के दीदार को भी गई, जहां भीड़ के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
अमेरिकन हॉरर स्टोरी में किया अभिनय
ज्योति अमेरिकन हॉरर स्टोरी: फ्रीक सीजन के फोर्थ सीजन में अभिनय करती नजर आई थीं। बिग बॉस-6 में मेहमान भूमिका में थीं। उनका कहना है कि वह अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। आने वाले समय में वह फिल्मों के साथ सीरियल में भी नजर आएंगी।
Leave a comment