Saturday , 19 April 2025
Home आगरा Shree Shyam Falgun Mahotsav will start from February 19 in Agra…#agranews
आगरासिटी लाइव

Shree Shyam Falgun Mahotsav will start from February 19 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(16 February 2022 Agra News) आगरा के खाटू श्याम जी मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 19 फरवरी से मनाया जाएगा. सुरों से गूंजेगा एमडी जैन ग्राउंड भी

श्री श्याम फागुन महोत्सव में बहेगी भक्ति की रसधार
जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर परिसर में श्री श्याम परिवार सेवा ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय श्री श्याम फागुन महोत्सव के आमंत्रण-पत्र का विमोचन ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने किया। अध्यक्ष विकास मांगलिक ने बताया कि 19 से 21 फरबरी तक आयोजित हो रहे दुतीय श्री श्याम फागुन महोत्सव की तैयारियों शहर में जोरो पर चल रही है। बंगाल के कारीगरों द्वारा श्याम बाबा का भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, पुष्प-इत्र वर्षा, श्याम रसोई और छप्पन भोग सजाया जायेगा।

कोषाध्यक्ष अभय बंसल ने बताया कि पहले दिन 19 फरबरी को दोपहर 3 बजे से महिलाएं श्याम नाम की मेहँदी लगाएगी, दूसरे दिन 20 फरबरी को विजय नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से श्याम प्रेमी निशान यात्रा में नगर को आमंत्रित करेंगे। तीसरे दिन 21 फरबरी को 201 किग्रा का छप्पन भोग सजाया जायेगा और एमडी जैन ग्राउंड पर धमाल संकीर्तन में प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल अपने भजनो से बाबा को रिझायेंगे। श्री श्याम परिवार सेवा ट्रस्ट से जुड़े सेवको को फागुन महोत्सव की व्यवस्था सँभालने की जिम्मेदारी दी गयी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष अलोक अग्रवाल, सचिव संदीप मित्तल, संयोजक प्रेरिक बंसल, अरुण कुमार मित्तल, ऋषिक मांगलिक, अखिल मोहन मित्तल, धीरज जैन, अतुल बंसल, मनीष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, भरत शर्मा, कपि गोयल, मनोज अग्रवाल, गौरव मित्तल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Workshop on Food for Mental Health in Mental Health Carnival, Agra

आगरालीक्स…खाना खाते समय टीवी और मोबाइल से दूर रहेंगे तो भोजन का...

आगरा

Agra News: Special prayers were held in the churches of Agra on Good Friday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के गिरिजाघरों में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थनाएं हुईं. प्रभु ईसा...

आगरा

Agra News: Agra in the grip of severe heat, temperature reaches 42 degree Celsius…#agranews

आगरालीक्स…भीषण गर्मी की चपेट में आगरा, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा....

आगरा

Agra News: An initiative to empower women entrepreneurship, ‘She Will’ organization shared the secret of business success…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अपना नया बिजनेस स्टार्टअप शुरू करने वाली म​हिलाओं को दी...

error: Content is protected !!