जम्मूकश्मीरलीक्स वैष्णो देवी मंदिर मार्ग में हुए भूस्खलन में अब तक 30 की मौत, हिंडन से राहत सामिग्री लेकर सी 130 और आईएलए 76 उड़ान भरेंगे। ट्रेनें रद, स्कूल बंद। ( Shree Vaishno Devi Marg Landslide, Death toll reaches 30)
वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुंवारी में स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन से भारी तबाही हुई थी। एसएसपी रियासी परमवीर सिंह के अनुसार, जम्मू कश्मीर के कटरा में वैष्णा देवी मंदिर मार्ग के पास भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है। जम्मू, कटरा की ट्रेनें रद की गई हैं, भारी बारिश भी हो रही है। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 27 अगस्त तक जम्मू के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
बचाव कार्य जारी
राहत और बचाव सामग्री लेकर सी 130 और आईएल 76 जल्द ही हिंडन से जम्मू के लिए उड़ान भरेंगे। चिनूक, एमआई 17 वीं 5 हेलीकाप्टर जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और पठानकोट सहित अन्य एयरबेस से राहत सामग्री लेकर उड़ान भरेंगे।