आगरालीक्स..(Agra News 6th July) आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल के वायरल वीडियो के शक में पुलिस ने ज्वैलर का मोबाइल किया जब्त, चांदी कारोबारी डॉ अरिंजय जैन से मिले थे।
आगरा सराफा एसोसिएशन के थाने पहुंचने पर चांदी कारोबारी को पुलिस ने छोड दिया।
आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल का सात जून को वीडियो वायरल हुआ, इसमें डॉ अरिंजय जैन 26 अप्रैल को पांच मिनट के लिए आक्सीजन बंद करने और 22 मरीज छट जाने की बात कहते हुए नजर आए। इस मामले में हॉस्पिटल सील है और हॉस्पिटल संचालक डॉ अरिंजय जैन पर मुकदमा दर्ज है।
वीडियो बनाने के शक में थाने ले आई पुलिस
पुलिस वायरल वीडियो किसने बनाया, इसकी जांच कर रही है। न्यू आगरा पुलिस सोमवार दोपहर 12 बजे गांधी नगर पहुंची, वहां से चांदी कारोबारी विनय बंसल को पुलिस कर्मी बाइक पर बिठाकर ले आए। थाना न्यू आगरा ले जाकर पूछताछ करने लगी। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी पहुंच गए, इसके बाद भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी आ गए। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाना क्या अपराध है, हंगामा होने पर शाम पांच बजे पुलिस ने चांदी कारोबारी को छोड दिया।
मोबाइल किया जब्ज, डॉ अरिंजय जैन से मिले थे विनय बंसल
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि विनय बंसल 28 अप्रैल को डॉ अरिंजय जैन से अपनी भाभी के इलाज के सिलसिले में मिले थे, उसी दिन वीडियो बनाया गया। पुलिस को चांदी कारोबारी ने बताया कि पिछले दिनों वे श्मशान घाट पर गए थे, वहां पानी में मोबाइल गिर गया, उन्होंने नया मोबाइल खरीदा है। नए मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है और डाटा रिकवर कराया जाएगा।