अयोध्यालीक्स… अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि पथ आज से भक्तों के लिए खोल दिया गया। पथ के खुलते ही भक्तों ने रामलला के जयकारे लगाए।
रामलला के दर्शन और निकासी अब इसी पथ से
श्री रामजन्म भूमि पथ बिरला धर्मशाला से सुग्रीव किला होते रामलला के दरबार में जाएगा। यह पथ 600 मीटर लंबा व करीब 100 फुट चौड़ा है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस पथ के खुलने से भक्त 500 मीटर कम चलकर दर्शन कर सकेंगे। रामलला के दर्शन और निकासी दोनों इसी पथ से होगी।
भक्तों के लिए निशुल्क लॉकर की भी व्यवस्था
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भक्तों की सुविधा के लिए निःशुल्क लॉकर व्यवस्था शुरू की है। जिसमें यात्री अपना कीमती सामान रख सकेंगे। ताकि वह मंदिर कम से कम सामान लेकर जा सकें। इसके साथ ही यात्रियों के सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का भी निर्माण कराया गया है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि इन सुविधाओं से भक्तों को आसानी होगी।