आगरालीक्स…आगरा में घटयात्रा संग श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू. कमला नगर स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन शालीमार एनक्लेव मंदिर में….
बुधवार को कमला नगर स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन शालीमार एनक्लेव मंदिर में परम पूज्य सप्तम पट्टाचार्य 108 श्री ज्ञेयसागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से उनकी सुयोग्य शिष्या आर्यिका 105 अंतसमती माताजी के पावन सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का घटयात्रा एवं रथयात्रा निकाली गई. श्रद्धालु श्रीजी को रथ पर विराजमान करके चल रहे थे. घटयात्रा एव रथयात्रा का शुभारंभ सुबह नौ बजे श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कर्मयोगी से शुरू होकर डी ब्लॉक कमला नगर होते हुए वापिस शालीमार एनक्लेव पहुंची. घटयात्रा एवं रथयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया. महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए थी घटयात्रा एव रथयात्रा में 3 बैंड, दो घोड़े, एक झांकी में छप्पन कुमारियों एव दूसरी झांकी में मैना सुंदरी थी. इसके अलावा 6 बगिया में यज्ञनायक, सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र, सनतकुमार इंद्र, माहेंद्र इंद्र, ब्रह्म इंद्र व इंद्राणी हाथों में मंगल कलश लेकर चल रहे थे। सभी ने केसरिया रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे।

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का ध्वजारोहण महावीर प्रसाद जैन एवं महेंद्र कुमार जैन परिवारीजनों ने किया. इसके बाद ब्रहमचारी राकेश जैन के द्वारा सभी इंद्र-इंद्राणियों ने देवाआज्ञा, गुरुआज्ञा एव आचार्य निमंत्रण की क्रिया संपन्न की गई. श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में माताजी ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि ने कहा कि अभिषेक व पूजन श्रावक के लिए ऊर्जा का प्रधान स्रोत है. जिनेंद्र भगवान के पूजन से दीर्घायु की प्राप्ति होती है. शाम सात बजे 00 श्री जी की मंगल आरती संगीतमय में की गई. इस अवसर पर विनोद कुमार जैन प्रमोद कुमार जैन,दीपचंद जैन दिनेशचंद जैन,महेंद्र कुमार जैन अजीत कुमार जैन चांदीवाले, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, मंजू जैन,शशी जैन,सविता जैन, मनोरमा जैन,पिंकी जैन,समस्त व्यवस्था समिति एवं शालीमार के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.