आगरालीक्स...सियाचिन में छह दिन 35 फुट बर्फ के नीचे फंसे रहने का बाद जिंदा निकले लांस नायक हनुमनथप्पा नहीं रहे। दिल्ली के आर्मी अस्पताल में 11.45 पर उन्होंने आखिरी सांस ली। इससे पहले खबर मिली थी कि उनकी हालत और बिगड़ गई है और वह गहरे कोमा में चले गए हैं। हनमनथप्पा के शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे थे, उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया के लक्षण पाए गए थे, तथा उनके दिमाग तक आॅक्सीजन नहीं पहुंच रहा थी। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई थी।
लांसनायक हनमनथप्पा की सलामती के लिए देशभर में प्रार्थना की गई। मंदिर से लेकर मस्जिद तक उनके लिए प्रार्थना की गई। ओडिशा के पुरी बीच पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने हनमनथप्पा की 5 फुट ऊंची एक कलाकृति बनाई। लेकिन ये सब दुआएं बेअसर रहीं और जाबांज हनमनथप्पा इस दुनिया से विदा होकर हमेशा के लिए अमर शहीद हो गए।
Leave a comment