
इन्दिरा गाँधी नेशनल ओपेन यूनीवर्सिटी नई दिल्ली के कुलपति प्रोफेसर एम॰ असलम को एमीटी यूनीवर्सिटी नोएडा द्वारा 04 फरवरी 2016 को एक भव्य समारोह मे इग्लैण्ड की दी यूनीवर्सिटी आॅफ नार्थम्पटन के कुलपति प्रोफेसर निक पेटर्फोड द्वारा एमीटी ऐकेडेमिक एग्जैलेन्स एवार्ड से सम्मानित किया गया।
एमीटी यूनीवर्सिटी के कुलपति और डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर गुरिन्दर सिंह ने कहा कि प्रोफेसर एम॰ असलम की शैक्षिक एंव प्रशासनिक क्षमताओ को संज्ञान मे लेते हुए आर॰एम॰आई॰टी॰ यूनीवर्सिटी, आस्ट्रेलिया के कुलपति प्रोफेसर मार्टिन बीन ने सर्वप्रथम उनका नाम उपरोक्त एर्वाड के लिए प्रेषित प्रतिशिष्ठित किया था क्योंकि उन्हें शैक्षिक जगत में एक महान विद्वान माना जाता है।
प्रोफेसर एम॰ असलम ने कहा कि किसी भी समाज अथवा देश का विकास बिना शैक्षिक उत्थान के नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस युग में शिक्षा में बदलाव की नितान्त आवश्यक्ता है। उन्होंने कहा कि अब हमे पारम्परिक शिक्षा के अलावा व्यवसायिक और बाजार आधारित शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए।
प्रोफेसर एम॰ असलम की आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। उनके शौधिय आलेख राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जरनलों मे प्रकाशित हुए। प्रोफेसर एम॰ असलम ने विश्व के 42 देशों मे अपने शोधपत्र विभिन्न कान्फ्रेसों और सेमीनार मे प्रस्तुत किए।
इससे पूर्व भी प्रोफेसर एम॰ असलम को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें उनकी उपलब्धियो एवं योगदान के लिए सीओएल प्रेसिडेन्टस एर्वाड आॅफ एग्जैलेन्स, मेवात डेवलपमेन्ट सोसाईटी द्वारा प्रोफशनल एग्जैलेन्स एर्वाड तथा भारत निर्माण द्वारा सोशल रेसपोन्सीविलिटी एर्वाड से सम्मानित किया गया।
Leave a comment