आगरालीक्स..( शरद माहेश्वरी बिजनेस एडीटर)..आगरा में सिंगल यूज प्लास्टिक के करोडों के कारोबार पर आज ( 2 अक्टूबर) से रोक लग सकती है, पानी की छोटी बोतल से लेकर प्लास्टिक बैग, कप, प्लेट, छोटे बोतल, स्ट्रॉ बंद हो सकती हैं। इससे आगरा के कारोबारी परेशान हैं, उन्हें आगे क्या होगा, यह चिंता सताने लगी है, उनके साथ ही आम लोग भी परेशान हैं, आखिर क्या होगा और सिंगल यूज प्लास्टिक जो जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है, उसका विकल्प क्या है। इसे लेकर भी लोग चिंतत हैं।
दो अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। वे प्रतिबंध लगाते हैं तो किस तरह के उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, वे कारोबारी जो प्रतिबंध की श्रेणी में आने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रोडक्ट बनाते हैं, वे आर्डर नहीं ले रहे हैं, नया माल तैयार करने के लिए डाई तक तैयार नहीं करा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर को गांधी जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण में प्लास्टिक बैग, कप, प्लेट, छोटे बोतल, स्ट्रॉ और कुछ खास तरह के सैशे के इस्तेमाल पर रोक लग सकती है। यह रोक सिंगल यूज प्लास्टिक से बने प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग, इस्तेमाल और आयात पर भी पाबंदी लगाई जाएगी।
कारोबारी तलाश रहे इन सवालों का जवाब
किस तरह के सिंगल यूज प्रोडक्ट पर रोक लगेगी
रोक लगने के बाद स्टॉक का क्या होगा, क्या स्टॉक खत्म करने का समय दिया जाएगा, ऐसा नहीं किया जाता है तो उनके प्रोडक्ट का क्या होगा
रोक लगने के बाद मिठाई की दुकान से लेकर प्रोवीजन स्टोर से किस तरह से प्रोडक्टर को पैक कर दिया जाए, इसका क्या विकल्प है
करोडों का है कारोबार
आगरा में ही सिंगल यूज प्लास्टिक की कई मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट हैं, ये करोडों का कारोबार करती हैं, मंदी के दौर में प्रतिबंध से कारोबारियों के साथ ही यहां काम करने वालों के सामने संकट खडा हो जाएगा।