आगरालीक्स… सोने की कीमतों में आज मामूली तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमत कम हुई है। त्योहारी सीजन में अभी भी निवेश व खरीद का बेहतर मौका।

सर्राफा बाजार में सोना कुछ महंगा तो चांदी सस्ती
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में थोड़ी तेजी आई है। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना आज 50,774 रुपये का बिक रहा है। इसमें 19 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 56,750 रुपये में बिक रही है। चांदी 354 रुपये की कमी आई है।
वायदा बाजार में रहा तेजी का रुख
वायदा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख रहा है। सोना 51 हजार रुपये के आसपास उतार-चढ़ाव पर बना हुआ है, जबकि चांदी 57, 400 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रही है।
ज्वैलरी के 13 अक्टूबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 5077 रुपये प्रति ग्राम।
22 कैरेट 4956 रुपये प्रति ग्राम।
20 कैरेट 4519 रुपये प्रति ग्राम।
18 कैरेट 4112 रुपये प्रति ग्राम।
14 कैरेट 3275 रुपये प्रति ग्राम।
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।