Saturday , 6 December 2025
Home बिगलीक्स Smart city campaign in Agra, more vote needs for top 20
बिगलीक्स

Smart city campaign in Agra, more vote needs for top 20

smart city
आगरालीक्स
 ….आगरा को स्मार्ट सिटी बनवाने के लिए हर नागरिक अहम भूमिका निभा सकता है, उसे वोट करना है, जिस शहर को ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे टॉप 20 शहरों में शामिल किया जाएगा और इन्हीं शहरों को पहले चरण में स्मार्ट सिटी के लिए विकसित किया जाएगा। शहर में जगह जगह वोटिंग कराई जा रही है।
केंद्र सरकार द्वारा देश भर के चुनिंदा शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 100 शहरों का चयन किया गया है। इन शहरों को चरणबदृध तरीके से स्मार्ट सिटी बनाया जाना है। पहले चरण में 20 शहर चुने जाएंगे, ये 20 शहर कौन से होंगे, इसके लिए वोटिंग कराई जा रही है। जिस शहर को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे टॉप 20 शहरों में शामिल किया जाएगा। इसके लिए शहर में जगह जगह कार्यक्रम हो रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री आए आगे
केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया भी आगरा को स्मार्ट सिटी के पहले चरण में चयन कराने के लिए आगे आ गए हैं। सेंट पीटर्स कॉलेज में रविवार को अप्सा के साथ हुई बैठक में अधिक से अधिक वोटिंग कराने की योजना बनाई गई। कान्वेंट स्कूलों द्वारा 50 हजार वोट कराने का दावा किया गया है, इसी तरह अन्य सामाजिक संगठनों ने भी वोटिंग कराने का आश्वासन दिया है। सोमवार को जागरूकता के लिए आगरा कॉलेज से एनसीसी कैडेटस रैली निकालेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Police seize hashish worth Rs 1 crore in Agra, two smugglers arrested…#agranews

आगरालीक्स…‘उड़ता आगरा’ तो नहीं बन रही ताजनगरी. एक करोड़ की चरस कार...

बिगलीक्स

Agra News: Three flights came at 5 minute interval at Kheria Airport#Agra

आगरालीक्स…Agra News: इंडिगो की फ्लाइट के संचालन में आ रही समस्या से...

बिगलीक्स

Agra News: SNMC Agra Friday OPD#Agra

आगरालीक्स आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का मंगलवार को शे​डयूल,...

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra office bearer post resign on Whatsapp Group#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए में डॉक्टर के...

error: Content is protected !!