Friday , 1 May 2026
Home बिगलीक्स Shoe company owner double murder in Agra: Tape give the clue of murderer
बिगलीक्स

Shoe company owner double murder in Agra: Tape give the clue of murderer

144

shoe 4
आगरालीक्स
 ……आगरा की पॉश कॉलोनी में हाई प्रोफाइल जूता कारोबारी और उनकी पत्नी की दर्दनाक हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। ठेकेदार और मजूदरों से पूछताछ के बाद पुलिस को हत्यारों के सुराग नहीं मिले हैं। जिस तरह से दंपति के मुंह पर टेप बांधा गया, वह टेप नंबर प्लेट के लिए और कारखानों में इस्तेमाल होता है, इस दिशा में पुलिस छानबीन कर रही है। साथ ही 14 नवंबर को उनके घर आने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
फ्रेंडस शू कंपनी, हींग की मंडी के संचालक अवनीश ग्रोवर ( 70 साल) थाना हरीपर्वत क्षेत्र के खंदारी स्थित हनुमान चौराहे के पास (मंजू केमिस्ट और इमेजिंग सेंटर के बगल की कोठी) अपनी पत्नी ऊषा ग्रोवर, बेटे गिरीश ग्रोवर और उनकी पत्नी रिचा ग्रोवर व दो बच्चों के साथ रह रहे थे। शनिवार को अवनीश ग्रोवर और उनकी पत्नी ऊषा ग्रोवर की हत्या कर दी गई थी, रविवार सुबह दोनों के शव गैराज में मिले। ऊषा ग्रोवर के मुंह में पॉलिथिन ठूंसने के बाद टेप लगा हुआ था, हाथ और पैरों को भी टेप लगाकर बांध दिया गया था। इसी तरह अवनीश ग्रोवर के मुंह और हाथ पर टेप था। यह अलग तरह का टेप था, जो कारखानों में इस्तेमाल होता है।
अवनीश ग्रोवर के मोबाइल पर नहीं हुई किसी की बात
पुलिस जांच में सामने आया है कि अवनीश ग्रोवर के मोबाइल पर 13 नवंबर के बाद किसी से बात नहीं हुई है। ऐसे में मोबाइल कॉल डिटेल से भी सुराग नहीं मिले हैं।
बगल में इमेजिंग सेंटर, बाउंड्री वॉल पर बैठे रहते थे छात्र
अवनीश ग्रोवर के घर के बगल में इमेजिंग सेंटर हैं, यहां जांच कराने के लिए लोगों के आने जाने का सिलसिला लगा रहता है, वहीं कॉलेज के छात्र भी उनके घर की बाउंड्री वॉल के बाहर बैठे रहते थे। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। साथ ही उनकी कंपनी में काम करने वाले लोगों की भी जानकारी ली जा रही है, जो घर पर आते जाते थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: DPS Agra 10th student appear in Juvenile Justice board

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डीपीएस के 10 वीं के छात्र के पंच...

बिगलीक्स

Agra Live News: Bride Mother bag steal from Marriage Home in Agra

आगरालीक्स:……Agra News: आगरा के मैरिज होम से दुल्हन की मां का ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Police Station In charge change in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के दो थाने थानाध्यक्ष बदले गए हैं।आगरा के न्यू...

बिगलीक्स

Agra Live News: 6 MM Rain recorded, Clear sky forecast today

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 6 एमएम बारिश की गई रिकॉर्ड, जानें आज...

error: Content is protected !!