आगरालीक्स आगरा के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ और एसएन के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ केपी श्रीवास्तव का निधन, वे 82 साल के थे और उनका मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर आईएमए ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह होगा।
श्रीवास्तव नर्सिंग होम, दिल्ली गेट के निदेशक डॉ केपी श्रीवास्तव एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में अस्थि रोग विभाग में एचओडी के पद से रिटायर हुए थे। उनके एक बेटे अतुल श्रीवास्तव अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि दूसरे बेटे अमित श्रीवास्तव सर्जन है। प्रो केपी श्रीवास्तव का देश भर के टॉप अस्थि रोग विशेषज्ञों में शामिल थे। उनसे इलाज कराने के लिए दिल्ली से लेकर अन्य राज्यों से मरीज आते थे।
रात को बिगड गई थी तबीयत
82 वर्षीय प्रो केपी श्रीवास्तव की सोमवार रात को तबीयत बिगड गई थी, परिजन उन्हें दिल्ली लेकर गए, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके शव को परिजन आगरा लेकर आ रहे हैं, बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
जन्मदिन से एक दिन पहले मौत
प्रो केपी श्रीवास्तव का जन्म 5 अप्रैल 1935 को हुआ था, वे एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में प्रोफेसर रहे, डॉ रवि सब्बरवाल, डॉ डीवी शर्मा से लेकर शहर के बडे अस्थि रोग विशेषज्ञों को उन्होंने पढाया था, उनके पढे हुए चिकित्सक देश विदेश में बडे ओहदे पर हैं। उनका जन्म 5 अप्रैल को हुआ था और आज चार अप्रैल 2017 को 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
आईएमए ने व्यक्त किया शोक
प्रो केपी श्रीवास्तव के निधन पर आईएमए ने शोक व्यक्त किया है, मीडिया प्रभारी डॉ आलोक मित्तल का कहना है कि प्रो केपी श्रीवास्तव आगरा के लिए ही नहीं देश भर में अस्थि रोग विशेषज्ञों के रॉल मॉडल थे।
Leave a comment