Sunday , 8 February 2026
Home बिगलीक्स SNMC Agra junior doctor beaten up case: SI line hajir, accused arrest
बिगलीक्स

SNMC Agra junior doctor beaten up case: SI line hajir, accused arrest

jr 2
आगरालीक्स……
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर को पुलिस की मौजूदगी में वर्दीधारियों द्वारा पीटे जाने पर सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मगर जूनियर डॉक्टरों ने हडताल खत्म नहीं की है। जूनियर डॉक्टर सब इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

sn 3गुरुवार को आगरा से ग्वालियर जाते समय सेना से सेवानिव्रत्त कैप्टन बारे लाल को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। रात को उनके बेटे बबलू सिंह इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी पहुंचे, उनका इलाज में देरी होने पर जूनियर डॉक्टरों से विवाद हो गया। रात को 1 बजे बबलू सिंह के साथ आए वर्दीधारियों ने जूनियर डॉक्टर सरफराज, अश्वनी सिंह और वार्ड ब्वॉय जसवंत सिंह की जमकर धुनाई की, उस समय इमरजेंसी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार भी थे, लेकिन उन्होंने जूनियर डॉक्टरों को नहीं बचाया, जब वर्दीधारी जूनियर डॉक्टरों को पीटकर जाने लगे तो चौकी इंचार्ज ने हाथ भी मिलाया। यह सीसीटीवी में कैद हो गया। इस मामले में एडीएम सिटी, एसपी सिटी और सेना के अधिकारियों ने जूनियर डॉक्टरों के साथ वार्ता की, उन्हें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

sn 4रात को एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने इमरजेंसी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया और बबलू सिंह को हिरासत में ले लिया है। जूनियर डॉक्टर निलंबन की मांग कर रहे हैं और हडताल जारी है।

sn 5

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Man falls in pothole in Islam Nagar Agra, injured

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में केबल डालने के लिए खोद कर छोड़े गए...

बिगलीक्स

Agra News: Man caught with girlfriend in room in Agra

आगरालीक्स:…Agra News: …आगरा में वेलेंटाइन वीक में रात में युवक अपनी प्रेमिका...

बिगलीक्स

Agra News: Admission for session 2026-27 in Bachpan Play School & Academic heights Public school Agra

आगरालीक्स…Agra News: अपने बच्चों के अनुशासन, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के...

बिगलीक्स

Agra News: Winds continue in Agra

आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा में सुबह से तेज हवा चल रही है,...

error: Content is protected !!