आगरालीक्स…आगरा कैंट जीआरपी ने छह बदमाश पकड़े. ट्रेनों में यात्रियों के जेवर, पर्स व कीमती सामान करते थे पार. इनके पास से 4.80 लाख की ज्वैलरी और देसी तमंचा मिला…जानिए कहां के रहने वाले हैं ये
आगरा कैंट जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने स्टेशन परिसर से छह बदमाशों को अरेस्ट किया है. ये बदमाश ट्रेनों के अंदर व स्टेशन से यात्रियों की ज्वैलरी व अन्य कीमती सामान चोरी किया करते थे. पुलिस ने इनके पास से 4.80 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात, घरेलू सामान और एक देसी तमंचा बरामद किया है. ये बदमाश दिल्ली, मुरादाबाद और बुलंदशहर के रहने वाले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर ट्रेनों में सफर करते थे और भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के बैग, पर्स और ज्वैलरी पर हाथ साफ कर देते थे. वारदात के बाद अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे. इन्होंने दिल्ली, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आगरा रूट पर कई वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस के अनुसार ये बदमाश त्योहारी सीजन में सबसे अधिक एक्टिव रहते थे और भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों का सामान व ज्वैलरी पार कर देते थे.