नईदिल्लीलीक्स…टीवी सीरियल तारक मेहता के उल्टा चश्मा के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह घर 25 दिन बाद घर वापस लौट आए। जानें कहा गए थे
22 अप्रैल को घर से लापता हो गए थे
दिल्ली पुलिस के मुताबिक टीवी धारावाहिक तारक मेहता के उल्टा चश्मा के सोढ़ी उर्फ गुरुशरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हो गए थे। इस मामले में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
कई शहरों के गुरुद्वारो में रहे
पुलिस के मुताबिक आज वह अपने घर वापस लौट आए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह मन उचटने के बाद वह धर्मिक यात्रा पर निकल गए थे। इस दौरान वह कई शहरों के गुरुद्वारों में रहे। काफी दिन होने पर उऩ्हें एहसास हुआ कि अब घर चलना चाहिए और वह अपने पिता के घर लौट आए।