आगरालीक्स… आगरा में पिता की हत्या करने के आरोप में उसके बेटे को अरेस्ट किया गया है, पिता के एक महिला से संबंध थे, उसे फ्लैट दिलवा रखा था।
आगरा में 24 जून की रात को शमसाबाद के गांव हिरनेर में घर पर सो रहे नारायण पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी, इस मामले में नारायण पहलवान के बेटे योगेंद्र उर्फ सोनू को अरेस्ट किया है। पूछताछ में सामने आया है कि नारायण पहलवान यादव के एक महिला से कई वर्षों से अवैध संबंध थे। उस महिला को अपनी पत्नी बताते हुए नाराया पहलवान ने थाना ताजगंज क्षेत्र में फ्लैट दिला कर रहता था। मृतक के पुत्र घर के खर्चे के लिए जब पैसे मांगते थे तो मृतक आनाकानी करते थे, इसी गुस्से में योगेंद्र उर्फ सोनू ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।