आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना से एक और मौत, 17 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1341 पहुंच गई है।
आगरा में बुधवार को कोरोना के 17 नए केस आए हैं। वहीं, शाहगंज निवासी 68 साल के मधुमेह रोगी को मेदांता से एसएन भेजा गया था, उनका एसएन में इलाज चल रहा था लेकिन तबीयत में कोई फायदा नहीं हुई और मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव 91 मरीजों की मौत हो चुकी है।
आगरा में बुधवार को कोरोना के 17 नए केस आए हैं, इसमें से नरीपुरा निवासी चार दिन की बच्ची कोरोना पॉजिटिव है। इस बच्ची की 24 साल की मां भी कोरोना पॉजिटिव आई है। 74 साल की लोहामंडी क्षेत्र निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 34 साल के आगरा कैंट निवासी मरीज, 36 साल के सेक्टर आठ कॉलोनी बोदला के मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
कोरोना के बढ रहे हैं केस
65 साल के बाग मुजफरखान, 49 साल के सिविल लाइन लोहामंडी और 35 साल के आदर्श नगर बल्केश्वर के मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है।
4 मरीजों की छुटटी, 159 भर्ती
कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों की बुधवार को छुटटी कर दी गई, 1091 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं, 159 मरीज भर्ती हैं।