Sunday , 7 December 2025
Home agraleaks SP leader Farookh Ghosi expelled from State Vice President
agraleaks

SP leader Farookh Ghosi expelled from State Vice President

FB_IMG_1438423940822
आतंकी याकूब मेमन की पत्नी को सांसद बनाए जाने की मांग करने वाले सपा नेता मोहम्मद फारुक घोसी को पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, पार्टी ने उनकी मांग से पल्ला झाड़ते हुए स्पष्ट किया है कि पत्र में लिखी बातें घोसी की निजी राय है, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह को लिखे पत्र में घोसी ने लिखा है कि कोर्ट ने याकूब को दोषी करार दिया और उनकी पत्नी राहीन मेमन को बरी कर दिया, जो उसके साथ गिरफ्तारी के बाद कई वर्ष तक जेल में रही। उसने इस दौरान कितनी तकलीफ सही होगी। उन्होंने आगे लिखा है कि हम समाजवादियों की एक खूबी है कि मन की बात कहना जरूरी है।
अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि याकूब की फांसी के बाद कई मुस्लिम अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। ऐसे में राहीन को सांसद बनाकर मजलूम और असहाय लोगों के लिए पार्टी को काम करना चाहिए। अंत में उन्होंने साफ किया है कि यह उनके निजी विचार है यदि इसमें कुछ भी गलत लगा हो तो उनको माफ कर दिया जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!