Monday , 24 February 2025
Home टॉप न्यूज़ SP, Leaders in Agra after Ex CM Akhileh Yadav cooments on Corona Vaccine
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

SP, Leaders in Agra after Ex CM Akhileh Yadav cooments on Corona Vaccine

आगरालीक्स… सपा मुखिया अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन लगवाने से इन्कार करने के बाद आगरा में सपाई क्या कह रहे हैं, वैक्सीन सभी को फ्री क्यों ना लगे.

साथ ही कहा है कि सपा नेतृत्व जो फैसला लेगा, उसी पर अमल करेंगे। वहीं सपा मुखिया ने उनके बयान के बाद मचे बवाल पर ट्वीट कर कहा है कि यह संवेदनशील प्रक्रिया है। इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं। गरीबों के लिए तारीख घोषित की जाए।
फ्री वैक्सीन पर बिहार को भूल गई भाजपा
सपा के महानगर अध्यक्ष बाजिद निसार का कहना है कि भाजपा कोरोना वैक्सीन को लेकर राजनीति कर रही है। बिहार विधानसभा के चुनाव के दौरान भाजपा ने सबसे पहले बिहार में फ्री कोरोना वायरस की वैक्सीन देने की घोषणा की थी लेकिन अब कोई भाजपा नेता बिहार का नाम तक नहीं ले रहा है।


सपा नेतृत्व का फैसला होगा मान्य
सपा महानगर अध्यक्ष ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाजपा की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने के बयान पर कहा कि सपा मुखिया ने जो कहा है वह सभी है, जब थाली और ताली बजाने से कोरोना जाने की बात भाजपा कह रहा था तो अब कोरोना वैक्सीन क्यों लगाई जा रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगो तो कार्यकर्ता भी वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। साथ ही सपा नेतृत्व जो निर्णय लेगा, उसका पालन किया जाएगा। कोरोना वैक्सीन को लेकर सपा नेतृत्व इसकी समीक्षा कर रहा है।
कोराना वैक्सीन लोगों के जीवन का विषय
दूसरी ओर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना का टीकाकरण एक संवेदनशील प्रक्रिया है। इसीलिए भाजपा सरकार इसे सजवाटी-बनावटी इवेन्ट न समझे और अग्रिम पुख्ता इंतजामों के बाद ही शुरू करे। यह लोगों के जीवन का विषय है। अतः इसमें बाद में सुधार का खतरा नहीं उठाया जा सकता। गरीबों के टीकाकरण की निश्चित तारीख घोषित की जाए।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video : UP will be One trillion economy state says CM Yogi in Unicorn conclave in Agra #Agra

आगरालीक्स ..वीडियो …Agra News : आगरा में स्टार्टअप यूनिकॉर्न कान्क्लेव में सीएम...

कुंभ 2025बिगलीक्स

Pragraj News : Huge crowd of devotees & Jam last week end of Mahakumbh#Pragraj

प्रयागराजलीक्स…Pragraj News : महाकुंभ के आखिरी वीकएंड पर भीषण जाम, संगम के...

बिगलीक्स

Agra News : Three send to jail for comment on girl student going to home from college#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर जा रहीं तीन...

बिगलीक्स

Agra News : CM Yogi today address Unicorn companies conclave griffin retreat, Full Detail#Agra

आगरालीक्स .. Agra News : आगरा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ दो...

error: Content is protected !!