आगरालीक्स आगरा में सपा नेताओं ने विधानसभा हार की समीक्षा बैठक में हंगामा किया, बडे नेताओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें हार का दोषी बताया गया। यही नहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा सरकार में लाल बत्ती वाली गाडी में घूमने वाले कहां गए, वे ही हार के जिम्मेदार हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव में हुई हार की समीक्षा के लिए छह अप्रैल को लखनऊ में बैठक बुलाई है। ऐसे में जिला व शहर इकाइयों से प्रमुख नेताओं के बूथों पर मतों की स्थिति, चुनाव में उनकी भूमिका आदि पर रिपोर्ट लेकर आने को कहा गया है। इसे लेकर सोमवार को जिला इकाई की बैठक हुई,
बैठक शुरू होते ही कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए कि जो लोग सरकार के समय लाल बत्ती लगी गाडि़यों में घूमते थे, वह क्यों गायब हो गए हैं? बैठक तक में आने की जहमत नहीं उठा रहे। उन्होंने कहा कि दिग्गज न कार्यकर्ताओं की सुनते थे और न जनता की। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि नेताओं के खिलाफ पहले कार्रवाई होनी चाहिए। इससे ही कार्यकर्ताओं में विश्वास पैदा होगा। जिलाध्यक्ष राससहाय यादव ने कहा कि चुनाव और नेताओं की भूमिका को लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा।
Leave a comment