आगरालीक्स…पश्चिम बंगाल की जीत पर बोले पीएम मोदी—घुसपैठ करने वालों पर होगा एक्शन. पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मिलेगी मंजूरी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर भी मनाया गया. शाम को प्रधानमंत्री मोदी भी यहां पहुंचे और उन्होंने इस जीत का श्रेय मेहनती कार्यकर्ताओं को दिया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने घोषणा की कि बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी. इसके साथ ही घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा का माहौल दिलाने तथा युवाओं को रोजगार दिलाने वादा किया. गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमलपीएम मोदी ने पश्मिच बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक कम ही कमल खिला है. सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी होती है वो कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं. उनहोंने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है. इस जीत का पूरा श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को जाता है.