कासगंजलीक्स…दर्दनाक, खेलते—खेलते कार में लॉक हो गई तीन साल की मासूम बच्ची. दम घुटने से मौत.
यूपी के कासगंज जिले से एक दर्दनाक खबर आई है. यहां एक तीन साल की मासूम बच्ची खेलते खेलते कार में लॉक हो गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई. गांव बघेला पुख्ता में बोलेरो कार में कई बच्चे खेल रहे थे. खेलने के बाद ही सभी बच्चे कार से निकल आए लेकिन तीन साल की एक बच्ची अकेली रह गई. रिमोट से कार की खिड़की और दरवाजे लॉक हो गए. बाद में दम घुटने से उसकी मौत हो गई. मृतक बच्ची का नाम गौरी बताया गया है. गांव मेंं रहने वाले भानु प्रताप और उनके परिवार के कई बच्चे रविवार की दोपहर घेर में घेल रहे थे. यहीं उनकी बोलेरो कार खड़ी थी. घर का एक बच्चा कार की चाबी ले आया और उसने रिमोट दबाकर लॉक खोल दिया. सारे बच्चे कार में सवार होकर खेलने लगे और काफी देर तक खेले. बाद में सभी बच्चे कार से उतरकर चले गए लेकिन तीन साल की गौरी कार में ही बंद हो गई. बच्चो ने रिमोट से कार को लॉक भी कर दिया. इधर बच्ची ने मिलने से परिजन काफी देर तक उसे तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिली. जब उनकी नजर कार में गई तो वह अचेत अवस्था में मिली. परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास लेकर भागे लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. घटना के संबंध में कोई विधिक कार्यवाही नहीं की गई है.