आगरालीक्स…डाक विभाग ने परम पूज्य हुजूर सतसंगी साहब और मुबारक कुएं के चित्र का आकर्षक विशेष आवरण किया जारी.. 5 रुपये मूल्य का सुंदर टिकट भी लगाया…

विशेष आवरण का किया विमोचन
बसंत के शुभ अवसर पर भारत सरकार के डाक विभाग एवं राधास्वामी सतसंग सभा ने सोमवार को सयुंक्त रूप से बहुत ही आकर्षक विशेष आवरण का विमोचन किया. आवरण पर परम पूज्य हुज़ूर सतसंगी साहब के चित्र के साथ मुबारक कुएं को दर्शाया गया है, साथ ही बहुत सुन्दर 5.00 रुपये मूल्य का टिकट लगाया गया है. ज्ञातव्य हो कि राधास्वामी सतसंग के द्वितीय आचार्य परम पूज्य हुज़ूर महाराज (राय बहादुर सालिग्राम साहब) भारत वर्ष के डाक विभाग के प्रथम हिन्दुस्तानी पोस्ट मास्टर जनरल थे. परम पूज्य हुज़ूर महाराज ने ही अपने कार्यकाल में मनीआडर, सेविंग्स बैंक एकाउन्ट्स, पार्सल के इन्ष्योरेन्स, वी॰पी॰ पार्सल और पोस्ट कार्ड आदि को प्रारम्भ किया था.
प्रार्थना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया. इसके बाद राधास्वामी सतसंग सभा के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट जीपी सूद ने आवरण के विषय पर प्रकाश डाला. वहीं भारतीय डाक विभाग के आगरा मंडल के मुख्य अधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने आवरण पर चर्चा करतेे हुए आवरण के महत्व पर प्रकाश डाला. प्रेम प्रकाश जूनियर वाइस प्रेसीडेन्ट ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
विमोचन के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण 500 से अधिक केन्द्रों पर किया गया.