आगरालीक्स… आगरा में एसएसपी बबलू कुमार ने प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों के संचालकों के साथ
सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई, सिक्योरिटी गार्ड के सत्यापन के साथ के साथ ट्रेनिंग देने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे कॉलोनी और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में होने वाली घटनाओं पर रोकथाम लग सके।
मंगलवार को एसएसपी बबलू कुमार के नेत्रत्व में पुलिस अधिकारियों ने प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों के मालिकों व मैनेजरों के साथ बैठक की। गार्डों का सत्यापन, ट्रेनिंग, सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए एवं किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।