आगरालीक्स… आगरा के एक बडे कान्वेंट स्कूल का 9 वीं कक्षा के छात्र को कार सहित किडनैप कर बदमाश ले गए। छात्र के पिता अधिकारी हैं। छात्र के अपहरण के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,आगरा के सदर क्षेत्र स्थित नेहरू एनक्लेव निवासी धर्मेंद्र उपाध्याय एलआईसी में अधिकारी हैं। उन्होंने नई बलेनो कार खरीदी थी, वे सोमवार को अपने बेटों के साथ कार में एसेसरीज डलवाने के लिए प्रतापपुरा गए। वहां कई कार एसेसरीज की दुकान है। उन्होंने कार खडी कर दी, धर्मेंद्र उपाध्याय अपने बडे बेटे के साथ एसेसरीज की दुकान पर चले गए। कार में छोटा बेटा सेंट जॉर्जेज स्कूल का कक्षा नौ का छात्र अर्पित उपाध्याय बैठा हुआ था।
कार सहित किया किडनैप

इसी दौरान बदमाश पहुंच गए और अर्पित को कार सहित बीच बाजार से किडनैप कर बदमाश ले गए। कुछ देर बाद ही धर्मेंद्र उपाध्याय अपने बडे बेटे के साथ कार के एसेसरीज की दुकान से कार की तरफ चले, वहां कार नहीं थी। इसे देख उनके होश उड गए।
पुलिस टीम लगाई गईं
एलआईसी के अधिकारी के बेटे अर्पित का कार सहित अपहरण होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
इंटरनेट फाइल फोटो