आगरालीक्स.. आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में वित्तीय अनियमितता के आरोप का मामला गर्माने लगा है, कुलाधिपति कार्यालय ने कुलपति, डॉ भीमराव आंबेडकर विवि को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आगरा के सेंट जोंस डिग्री कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए एडवोकेट मदन मोहन शर्मा, आवास विकास कॉलोनी ने कुलाधिपति कार्यालय में साक्ष्यों के साथ शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाए गए हैं कि कॉलेज में निर्माण कार्य, खेलकूद सहित अन्य कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया नहीं की गई। अपनी मर्जी से फर्मों को काम दे दिया गया, इसके बाद फर्मों के बिल भुगतान के लिए सेल्फ के चेक दे दिए गए, इन चेकों को फर्म के नाम से नहीं दिया गया। इस मामले में कई जगह शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद से सेंट जोंस कॉलेज में वित्तीय अनियमिता का मामला गर्माने लगा है।
कुलाधिपति ने वीसी को दिए जांच के निर्देश
इस मामले में कुलाधिपति राम नाईक के कार्यालय द्वारा अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने पत्र जारी कर कहा कुलपति डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के कुलपति को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।