आगरालीक्स…. आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज के 10 वीं के छात्र प्रणय माहेश्वरी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

बिजनेस मैन दिनकर माहेश्वरी और रुचि के बेटे प्रणय माहेश्वरी ने 10 वीं में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, वे आगरा के टॉप 5 टॉपर्स की सूची में शामिल हैं। प्रणय माहेश्वरी का कहना है कि जब विषयों को समझने लगते हैं तो पढ़ाई आसान हो जाती है। मन करता है अधिक पढ़ने का, यही काम किया और अच्छे अंक प्राप्त किए। यह जरूरी नहीं है कि लगातार कई घंटे तक पढ़ते रहें, मन लगाकर पढ़ें, जिससे जो पढ़ा है वह समझ में आ जाए।
12 वीं के टॉपर
काव्या मित्तल सेंट एंथनीज 98.5 प्रतिशत
वर्तिका सिंह सेंट पैट्रिक्स 98.25 प्रतिशत
देवांश जैन सेंट पीटर्स 98.25 प्रतिशत
जैश्वरी शिवहरे सेंट एंथनीज 98 प्रतिशत
क्रष्णा शर्मा सेंट एंथनीज 98 प्रतिशत
10 वीं के टॉपर
अविषी सिंह सेंट एंथनीज 99.8 प्रतिशत
अमन दुआ सेंट पीटर्स 99.2 प्रतिशत
परिष्क्रत कुमार सिंह सेंट पीटर्स 99.2 प्रतिशत
श्रेय पाठक, सेंट पीटर्स 98.6 प्रतिशत
विनम्र अरोड़ा, सेंट पीटर्स 98.6 प्रतिशत
ऐश्वर्य जैन सेंट एंथनीज 98.6 प्रतिशत