Sunday , 8 February 2026
Home बिगलीक्स St peters student kidnapped infront of SP leader house in Agra
बिगलीक्स

St peters student kidnapped infront of SP leader house in Agra

kid
आगरालीक्स…
आगरा में सेंट पीटर्स कॉलेज के नौवीं के छात्र को सपा नेता नितिन कोहली के घर के सामने से बदमाश वैन में अपहरण करके ले गए। छात्र की साइकिल एक गेस्ट हाउस की पार्किंग में मिली है।
कमला नगर के ब्रज विहार निवासी इंटीरियल डेकोरेटर संजय अग्रवाल के बेटे अभिषेक उर्फ बिट्टू (14) का अपहरण हो गया है, वह सेंट पीटर्स में नौंवी का छात्र था। मंगलवार को घर के पास ही विबग्योर कोचिंग सेंटर साइकिल से जाते समय वह गायब हो गया था। गुरुवार को कोचिंग से गैर हाजिर रहे आठ छात्रों से पुलिस पूछताछ कर रही थी कि तभी उसके पिता संजय अग्रवाल ने बताया कि उसके अपहरण का चश्मदीद मिल गया है। मुगल रोड स्थित रेणुका धाम में रहने वाले 12 वर्षीय बालक ने दावा किया कि उसके सामने बिट्टू का अपहरण किया गया था। उसने पुलिस को बताया कि सफेद रंग की मारूति वैन में आए बदमाश उसे सपा की सपा नेता नितिन कोहली दिवंगत नेत्री शम्मी कोहली के घर के ठीक सामने से उठाकर ले गए। पहले दो बदमाशों ने उसे रुमाल सुंघाकर बेहोश किया और फिर गाड़ी में डाल लिया। उसके इस बयान से पुलिस में हड़कंप मच गया है।
पुलिस डी ब्लॉक में शम्मी कोहली के घर के पास पहुंची। चश्मदीदी ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। उस समय घर घर दूध देने जा रहा था। उसने देखा था कि बिट्टू पैदल जा रहा था। तभी दो मिनट के भीतर उसका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आस पास के कई दुकानदारों से इस बारे में पूछताछ की, लेकिन दूसरा कोई चश्मदीद नहीं मिला।
उधर, बिट्टू की साइकिल गुुरुवार सुबह ई-ब्लॉक में हाइवे किनारे स्थित श्रीजी गेस्ट हाउस के सामने मिली। पुलिस को गेस्ट हाउस मालिक ने सूचना दी। उसने बताया कि गार्ड रामफूल ने यह साइकिल मंगलवार रात आठ बजे खड़ी देखी थी। इसके बाद गार्ड मुकेश ने इसे गेट के पास खड़ा कर दिया। जब कोई लेने नहीं आया, तो पुलिस को सूचना दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Man falls in pothole in Islam Nagar Agra, injured

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में केबल डालने के लिए खोद कर छोड़े गए...

बिगलीक्स

Agra News: Man caught with girlfriend in room in Agra

आगरालीक्स:…Agra News: …आगरा में वेलेंटाइन वीक में रात में युवक अपनी प्रेमिका...

बिगलीक्स

Agra News: Admission for session 2026-27 in Bachpan Play School & Academic heights Public school Agra

आगरालीक्स…Agra News: अपने बच्चों के अनुशासन, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के...

बिगलीक्स

Agra News: Winds continue in Agra

आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा में सुबह से तेज हवा चल रही है,...

error: Content is protected !!