मथुरालीक्स …Agra News: नई दिल्ली से आगरा आ रही ताज एक्सप्रेस की इमरजेंसी खिड़की पर पाइप से हमला, पति पत्नी घायल।
ताज एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से आगरा के लिए निकली, सुबह 8.50 बजे होडल स्टेशन के पास ताज एक्सप्रेस की इमरजेंसी खिड़की पर किसी ने पाइप से हमला किया, पाइप खिड़की पर मारने से शीशा टूटकर इमरजेंसी खिड़की के पास बैठे शक्ति विहार दक्षिणी दिल्ली निवाीस राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी खुशबू के शीशे के टूकटे लगे, ट्रेन को रोक दिया गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जीआरपी जांच कर रही है।