आगरालीक्स..हाथरस के हादसे में मृतकों की सूची में आगरा की 17 महिलाओं के नाम। नौ शवों की अभी शिनाख्त नहीं।
हाथरस प्रशासन द्वारा जारी सूची में मृतकों के नाम
हाथरस प्रशासन द्वारा आज जारी की गई मृतकों की सूची में आगरा की 17 महिलाओँ के नाम हैं। सूची इस प्रकार है।
हाथरस हादसे में मृत आगरा की महिलाओं की सूची
रामबेटी पत्नी पिलुआराम किरावली, संगीता पत्नी धर्मवीर सिंह, एत्मादपु, मीरा पत्नी रामवीर निवासी उदयभानपुर एत्मादपुर, कविता पत्नी सिकतारा एत्मादपुर, विमलेश पत्नी मदनलाल हाजीपुर ताजगंज, ममता पत्नी घनश्याम दयालबाग, गुडिया पत्नी महताब छलेसर, संगीता पत्नी सुरेश नगला भगत धनौली सदर, शीला पत्नी मलखान खेरागढ़, गुड्डी पत्नी जालिम सिंह रहनकलां कुबेरपुरकी रहने वाली हैं।
शहर की भी कई महिलाएं मृतकों में
राधा पत्नी मुरारीला सिंधौली, गीता पत्नी रामशंकर एत्मादपुर, निहाल देवी पत्नी मोहर सिंह एत्मादपुर, शीला देवी पत्नी मदन मोहन गोबर चौकी ताजगंज, बैजन्ती पत्नी जगदीश रामनगर जगदीशपुरा, मुन्नी पत्नी प्रताप नंदपुरा देवरी रोड सदर, ममता पुत्री साहब सिंह चिरौली बरहन के नाम मृतकों की सूची में हैं। हेमलता पत्नी ब्रजमोहन निवासी सिद्धार्थनगर गोबरचौकी घायल है।
सात महिला और दो पुरुषों की शिनाख्त नहीं
हादसे में मृत लोगों में नौ लोगों के शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसमें सात महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मृतकों में से तीन महिलाओं के शव आगरा लाए गए हैं।