नईदिल्लीलीक्स… (15 July ) । आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। इसके बाद कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।
सेंसेक्स ने 53 हजार के पार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने 53,229.38 का स्तर छुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार 15,940.65 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 27,752 अंक जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स 10,364 के सर्वोच्च स्तर पर गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 64.84 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 52,968.89 के स्तर पर खुला था।
निफ्टी 18.20 अंकों (0.11 फीसदी) की तेजी के साथ 15,872.15 के स्तर पर खुला था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा।