आगरालीक्स… आगरा में बाइकर्स गैंग ने आधी रात को वीआईपी रोड पर दौडगी गाडियों पर पत्थर बरसाए, दो कैब सहित आधा दर्जन गाडियों के शीशे तोड दिए। नाकाबंदी कर चेकिंग में बाइक सवार दो आरोपितों को दबोच लिया।
शनिवार रात को को ताजगंज क्षेत्र के ताज व्यू तिराहे के पास दो से तीन बाइक पर चार-पांच लड़के घूम रहे थे। बाइक सवारों ने वहां से गुजरती एक ओला कैब पर पत्थर मारकर उसका शीशा तोड़ दिया। चालक ने कैब रोककर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तब तक गायब हो गए। इस पर चालक वहां से चला गया। कुछ देर बाद दूसरी कैब वहां से गुजरी पत्थरबाजों ने उसका भी यही हाल किया। चालक गाड़ी रोककर जब तक कुछ समझने की कोशिश करता, आरोपित वहां से भाग चुके थे।
जो गाडी दिखाई दी, उस पर पत्थर बरसाए
इसके करीब एक घंटे बाद माल रोड पर पंचवटी चौराहे के पास पत्थरबाजों ने घरों के बाहर खड़ी दो कारों के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए। दोनों कैब चालकों और घर के बाहर खड़ी कारों के मालिकों ने एक के बाद पुलिस को वाहनों के शीशे तोड़ने की सूचना दी। पत्थरबाज बाइकर्स गैंग को पकड़ने के लिए ताजगंज, रकाबगंज और सदर थाने का फोर्स भी सक्रिय हो गया। उसने वीआइपी मार्ग पर बाइकर्स गैंग पर सवार लोगों को तलाश करना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे चली चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया। सीओ सदर विकास जायसवाल के अनुसार आरोपितों के नाम योगेश और पुष्पेंद्र निवासी मुस्तफा क्वार्टर सदर हैं।
फाइल फोटो