Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Student leader slapped by sub inspector in Agra University
बिगलीक्स

Student leader slapped by sub inspector in Agra University

108

आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता को सब इंस्पेक्टर ने थप्पड जड दिया, वह कुछ समझ पाता, उसे रजिस्ट्रार कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इससे आक्रोशित छात्र नेता विवि में प्रदर्शन पर बैठ गए और आरोपी पालीवाल चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस फोर्स बुला लिया गया है।
अंबेडकर विवि की गडबडी से छात्र परेशान हैं, सुबह से ही रजिस्ट्रार कार्यालय में छात्रों की भीड जुट जाती है। इसके चलते छात्र नेता भी सक्रिय रहते हैं, वे भी छात्रों के काम कराते हैं। इसे लेकर आए दिन विवाद होते रहते हैं। इस तरह की घटनाओं के बाद से छात्र नेता रजिस्ट्रार सहित विवि के अधिकारियों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके कार्यालय में धरना प्रदर्शन और गाली गलौज आम है। मंगलवार दोपहर में छात्र नेता सुधीर रजिस्ट्रार केएन सिंह से कार्य कराने के लिए उनके कमरे में पहुंचा, वहां पहले से पालीवाल चौकी इंचार्ज राजाव्रत खडे हुए थे। छात्र नेता की रजिस्ट्रार से नोंकझोक होने लगी, इस पर चौकी इंचार्ज ने उसके थप्पड जड दिया, उसने विरोध किया तो उसे धक्के देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया।
छात्र सभा और संगठन के पदाधिकारी पहुंचे
छात्र नेता के थप्पड मारने की जानकारी होने पर सपा छात्र सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विवि में पहुंच गए और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र नेताओं की संख्या बढने पर थाना हरीपर्वत का पुलिस फोर्स बुला लिया गया। इस घटना से छात्र नेताओं में आक्रोश है।
चौकी इंचार्ज को कार्यालय से नहीं निकलने दिया बाहर
छात्र नेता रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर गेट पर धरने पर बैठ गए हैं और चौकी इंचार्ज राजाव्रत को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि वे छात्रों की समस्या के लिए विवि आते हैं, विवि के अधिकारी छात्रों को दुत्कार कर भगा देते हैं, इसलिए वे उनकी मदद कर रहे हैं। पुलिस उनके साथ ही मारपीट कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, शाहिद खान, अनूप यादव, सचिन चतुर्वेदी, जेपीएस राठौर, मनीष सिंह के साथ ही विवि में छात्र नेताओं के साथ जिला मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा, जिला अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष उमेश यादव, छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा, शहर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!